BREAKING NEWS

logo

बागपत के मुस्लिम बाहुल्य गांव निवाड़ा में 1200 हिन्दू वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से गायब


बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के निंबाड़ा गांव में 1200 हिंदू वोटरों के नाम मतदाता सूची से गायब हाे गए हैं। जिसकी शिकायत वोटरों ने जिलाधिकारी से की है। मुस्लिम बाहुल्य गांव के चलते ग्राम प्रधान पर मतदाता सूची से नाम गायब कराने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही बीएलओ पर कार्रवाई की भी मांग की गई है।

निवाड़ा गांव निवासी प्रवेंद्र बालियान ने शिकायत में कहा कि मुस्लिम बाहुल्य गांव निवाड़ा में राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप के चलते बीएलओ ने ग्राम पंचायत के बहुत वोट काट दिए गए हैं। इसके पीछे बड़ा षड्यंत्र है। सूची में काटे गए सभी वोटर हिन्दू हैं। इसके साथ ही सोनीपत रोड से लगने वाले बागडी लुहार बस्ती के सभी वोट काटे गए हैं, यह सभी गरीब त‌बके के लोग हैं। ऐसे ही इन्डा कॉलोनी, शांति कुंज सोनीपत रोड कश्यप बस्ती के करीब 1200 वोट गायब है। पीड़ितों ने जांच कर बीएलओ पर सख्त कार्रवाई कर सभी वोटराें के वोट बनवाने की मांग की है।

मामले में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में शिकायत पर जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ताओं को आज बयान दिया है, जल्दी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Now