मीरजापुर में पिकअप में खड़ी किशोरी की बैरियर से टकराकर मौत

मीरजापुर में पिकअप में खड़ी किशोरी की बैरियर से टकराकर मौत
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के हलिया थाना क्षेत्र के ददरी बांध पर सोमवार देर रात शादी समारोह से लौट रही पिकअप वाहन में में सवार किशोरी की लोहे के बैरियर से टकरा कर घायल हाे गयी और अस्पताल पहुंचते -पहुंचते मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

कुशियरा गांव निवासी परिवार के लोग सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग पिकअप वाहन से वापस घर लौट रहे थे। बताया गया कि ददरी बांध के पास पहुंचने पर पिकअप में खड़ी 16 वर्षीय रुखसाना बांध का नजारा देखने लगी। इसी दौरान वह बड़े वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए लगाए गए लोहे के ऊंचाई बैरियर की चपेट में आ गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।

घटना के बाद वाहन में चीख-पुकार मच गई। परिजन घायल किशोरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए, जहां डॉ आलोक कुमार ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मीरजापुर ले जाते समय रास्ते में हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दफन कर दिया।

थाना प्रभारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में किशोरी की मौत हुई है। मामले की जानकारी मिली थी, परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया

Subscribe Now