BREAKING NEWS

logo

नहर में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस


अमेठी। उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में जामो थाना क्षेत्र में स्थित नहर में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जामो थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह स्थानीय लोगों नेबंधवा के पास स्थित शारदा सहायक खंड-49 नहर में शव फंसा देखा। इससूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नहर से निकलवाकर कब्जे में लिया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। लाश को देखने से पता चल रहा है कि मृतक 45 से 50 वर्ष के बीच है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Subscribe Now