BREAKING NEWS

logo

जौनपुर में 50 लाख की रंगदारी ने देने पर बदमाशाें ने झाेलाछाप को मारी गोली


जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार को बक्शा थाना क्षेत्र स्थित लखौवां बाजार में बाइक सवार तीन बदमाशों ने झोलाछाप डॉ. विनय कृतनिया को गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच जुट गई।

थाना प्रभारी लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है​ कि विनय कुमार कृतनिया पश्चिम बंगाल के कलकत्ता का रहने वाला है। 32 साल से वह लखौवां बाजार​ स्थित अपने घर पर ही डिस्पेंसरी चलाता है। छह फरवरी से वाट्सएप कॉल के जरिये उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मां जा रही है। शनिवार दोपहर को वह डिस्पेंसरी में मरीजों का इलाज कर रहे थे, इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने तीन फायर झोकें। एक गोली पैर में, दूसरी गोली टेबल पर और तीसरी गोली हवाई फायर किया जो छत में लगी। इसके बाद बदमाश धमकाते हुए भाग गए।

बक्शा थाना प्रभारी लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।--------------

Subscribe Now