मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी हाे चुकी हैं। मंच सज धज कर तैयार है और मुख्यमंत्री के आने का इंतजार हो रहा है । मंच पर हनुमानगढ़ी के महंत बलराम दास के अलावा अयोध्या, गोंडा, बहराइच के कई भाजपा नेता और फैजाबाद मंडल समेत जिले के प्रशासनिक अधिकारी यहां मौजूद हैं। बदोसराय-टिकैतनगर मार्ग को कार्यक्रम के कारण डायवर्ट किया गया है। यातायात सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों को भी चिन्हित किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी के दाैरे पर
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी के दाैरे पर रहेंगे। वे बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र स्थित दुल्हदेपुर कुटी (बजरंग व्यायाम शाला) में रामार्चा यज्ञ में शामिल होंगे। वे इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुति अर्पित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्रन तीन बजे यहां पहुंचेंगे और लगभग एक घंटा रहेंगे।







.jpg)




