कानपुर। कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र स्थित मोतीझील की दाहिनी झील में बुधवार 14 वर्षीय किशोर का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया और नाव की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए।
मृतक की शिनाख्त करीब 14 वर्षीय किशोर के रूप में हुई, जो चौधरीपुर थाना बिठूर निवासी बाबू सिंह का पुत्र था और वर्तमान में छोटी गुटैया थाना स्वरूपनगर क्षेत्र में रह रहा था। परिजनों के अनुसार किशोर मानसिक रूप से कमजोर था और 24 मार्च की सुबह से घर से लापता था। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। शव को बाहर निकलवा कर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं, अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
कानपुर में लापता 14 वर्षीय किशोर का शव झील में मिला












