BREAKING NEWS

logo

बाराबंकी के हैदरगढ़ में मंदिर से चांदी का छत्र समेत लाखों की चोरी


बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार की रात अज्ञात चोर दान पात्र में रखी नकदी, शिवलिंग के ऊपर लगा चांदी का छत्र चोरी कर ले गए।

समिति के अध्यक्ष संजय गिरी जब बुधवार को मंदिर पहुंचे और चोरी की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर की जांच की। इस दौरान सीसीटीवी के डीवीआर मशीन गायब थी। पूछताछ पर उन्होंने पुलिस को बताया कि आज भोर में जब पुजारी शिवम गिरी मंदिर का ताला खोलने गए तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। दान पात्र का ताला टूटा हुआ और उसमें रखे सारे रुपये गायब थे। पुजारी की जानकारी पर वे मंदिर पहुंचे। इसके बाद मंदिर समिति ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी हैदरगढ़ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एएसपी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Subscribe Now