logo

सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत


अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुंशीगंज थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हृदय राम चौहान (40) पुत्र सीताराम निवासी शिवगंज मजरे घाटमपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी अपनी मोटरसाइकिल से टिकरी बाजार से घर वापस जा रहा था। तभी रात्रि में किसी अज्ञात वाहन चालक के द्वारा बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते हृदय राम चौहान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने सड़क के किनारे खून से लथपथ लाश और बगल में पड़ी मोटरसाइकिल देखी। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

मुंशीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। मृतक के बगल में ही मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई रामसेवक चौहान की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Subscribe Now