नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक पीजी में बीती रात को एक व्यक्ति को बिजली का करंट लग गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक पीजी में दिनेश यादव (55) पुत्र साहब यादव मूल निवासी जनपद आजमगढ़ बिजली का काम करने के लिए आए थे। काम करते समय उन्हें बिजली का करंट लग गया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।













