नोएडा। नोएडा में थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बीती रात को आर्टिका कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन चाकू और दो देसी तमंचा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग कार में लिफ्ट देकर राहगीरों से लूटपाट करते हैं।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर सेक्टर 37 चौकी प्रभारी अंकुर चौधरी ने नसीम अली, अभिषेक, कार्तिक, विवेक और मनोज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग एक कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सेक्टर 37 के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे थे। जब उनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से तीन अवैध चाकू और दो देशी तमंचा और कारतूस मिला है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी राहगीरों को कार में लिफ्ट देकर उनसे लूटपाट करते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने लूटपाट और चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।
नोएडा में कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार
May 15 2026 9:45AM
1 मिनट का रीड
177403
10











