logo

उप्र की 10 लोकसभा सीटों पर नमो ऐप पर रैली को संबोधित करेंगे मोदी


लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश में तीसरे फ़ेज़ के चुनाव में आने वाली 10 लोकसभा सीटों के सभी बूथों पर नमो ऐप के माध्यम से रैली को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह कुछ बूथ अध्यक्षों से भी वार्ता करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि तीसरे चरण में संभल, बदायूं, बरेली, आंवला, एटा, हाथरस, आगरा, फ़तेहपुर सीकरी, फ़िरोज़ाबाद और मैनपुरी में मतदान होना है। यहां 7 मई को मतदान होंगे। इन सभी लोकसभा सीटों के 22,648 बूथों पर बुधवार को दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे।

संजय राय ने बताया कि नमो रैली में बूथ समिति के सदस्य और पन्ना प्रभारियों को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश, क्षेत्र और ज़िले के पदाधिकारी भी अपने बूथों पर जाकर इस नमो रैली में जुड़ेंगे। बताया कि कुछ बूथ अध्यक्षों से प्रधानमंत्री स्वयं बात भी करेंगे और पार्टी की गतिविधियों की जानकारी भी लेंगे।

Subscribe Now