मृतक की पहचान अजीत कुमार सरोज के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, अजीत कुमार ने गुरुवार रात घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिवार के लोगों ने उन्हें कमरे में लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की पत्नी नगीना देवी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अजीत कुमार ने अपनी जमीन का मुवायदा (समझौता) सुभाष गौतम के साथ किया था। बाद में जब अजीत ने मुवायदा वापस लेने की कोशिश की, तो सुभाष ने इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर वह लगातार मानसिक दबाव बना रहा था, जिससे परेशान होकर अजीत ने यह कदम उठाया।
सूचना पर पहुंची बक्शा पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
इस मामले में थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि, पत्नी की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के हकारीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही हैं।








42.jpg)




