मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित पीएचए कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय कोमल सिंह, डीएससी (डिफेंस सिक्योरिटी कोर) में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी बबीना शाखा में लगी थी। सोमवार को वह अपनी निर्धारित प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अचानक अपनी राइफल को गर्दन से सटाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली लगते ही उनका जबड़ा उड़ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास ड्यूटी पर मौजूद अन्य सैन्यकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने कोमल सिंह को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर बबीना थानाध्यक्ष विनय साहू पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सुसाइड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी अनीता, पुत्र प्रदीप और बेटी खुशबू हैं।
झांसी : ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान ने खुद को गोली मारी, मौत
झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र स्थित सैन्य क्षेत्र में सोमवार शाम ड्यूटी पर तैनात सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे सैन्य परिसर और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।












18.jpg)