सहायक पुलिस आयुक्त करछना सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि नैनी थाना क्षेत्र के मड़ौका गांव निवासी राजेश कुमार निषाद (42) की मृत्यु हुई है। पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के भाई शेखर निषाद की तहरीर पर मड़ौका निवासी सुनील कुमार कनौजिया, फूलचंद, अंकित कनौजिया, चंटन कनौजिया, बबलू, जितेंद्र, रतन, नीरज, मिथुन, राहुल, राजेश,बांटी समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
शादी समारोह में हुए विवाद के दौरान एक युवक की पीट -पीटकर हत्या, बारह के खिलाफ मुकदमा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले की नैनी थाना क्षेत्र के मड़ौका गांव में गुरुवार देर रात शादी समारोह के दौरान लघुशंका करने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।












