हरिद्वार। नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए अपह्ता को सकुशल बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली मंगलौर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अपह्ता की तलाश के लिए टीम का गठन किया। पुलिस ने आज आरोपित लक्ष्मण पुत्र नरेश कुमार निवासी बाबूपुर देवबंद सहारनपुर उत्तर प्रदेश को धर दबोचा। पुलिस ने अपह्त नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपह्ता की बरामदगी के बाद मुकदमें में धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपित का चालान कर दिया है।













