जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को पीडि़त ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण के संबंध में कोतवाली रुड़की में पॉक्सो अधिनियम के मुकदमा तहत दर्ज कराया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रेखा पाल को सौंपी गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक रुड़की के निर्देश पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को हिसार (हरियाणा) से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुकेश कुमार पुत्र शीशपाल निवासी मकान संख्या 485, न्यू ऋषि नगर, थाना सिटी हिसार, जनपद हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित का विधिक कार्यवाही के बाद चालान कर दिया गया।
हरिद्वार। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रुड़की पुलिस की टीम ने लगातार पतारसी-सुरागरसी करते हुए आरोपी को हरियाणा के हिसार से हिरासत में लिया।













