पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रेम सिंह पुत्र बलबीर उम्र करीब 50 वर्ष निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह बैटरी ऑटो रिक्शा में सवारी लेकर हरिद्वार की ओर जा रहा था। ऑटो में सवार युवती भूमि उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी बिजनौर, जो किसी फैक्ट्री में कार्यरत बताई जा रही है, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसा पदार्था और शाहपुर के बीच उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने बैटरी ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्रेम सिंह पुत्र बलबीर को मृत घोषित कर दिया। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
शाहपुर के पास सड़क हादसा, ऑटो चालक की मौत, युवती गंभीर
हरिद्वार। लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर रविवार देर रात शाहपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैटरी ऑटो रिक्शा और कार की आमने-सामने भिड़ंत में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।












