logo

मुख्यमंत्री धामी ने बीसी खंडूड़ी का हालचाल जाना


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मैक्स अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त मेजर जनरल) का कुशलक्षेम जाना।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से खंडूड़ी के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण भी मौजूद रही।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी का उपचार देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति पर लगातार चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।

Subscribe Now