BREAKING NEWS

logo

डीएम ने परखी ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी और सुरक्षा


चंपावत। चम्पावत में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में सुरक्षित रखी गई ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

वेयरहाउस में लोहाघाट और चम्पावत विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित ईवीएम और वीवीपैट मशीनें संग्रहीत हैं। जिलाधिकारी ने मशीनों के रखरखाव, वेयरहाउस की साफ-सफाई और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का गहनता से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा मशीनों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और मशीनों की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, तहसीलदार बृजमोहन आर्य, सहायक निर्वाचन अधिकारी डी.एस. अधिकारी, भाजपा प्रतिनिधि नंदन तड़ागी और कांग्रेस प्रतिनिधि तुषार वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe Now