logo

ऑपरेशन प्रहार : पथरी पुलिस ने तीन इनामी आराेपित दबोचे


हरिद्वार। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने तीन इनामी बदमाशाें काे गिरफ्तार किया है

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत थाना पथरी पुलिस ने इब्राहिमपुर में हुए झगड़े के मामले में फरार चल रहे

अमजद (28 वर्ष), तजमुल (26 वर्ष), तनवीर (20 वर्ष) सभी निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना पथरी काे गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनाें पर पुलिसने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घाेषित कर रखा है।

दरअसल, 07 अप्रैल को इब्राहिमपुर गांव में दो भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। अब एक सूचना पर थाना पथरी पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किथा है। पुलिस ने तीनाें का चालान कर दिया है।

Subscribe Now