BREAKING NEWS

logo

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2025 से लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था और अपने ठिकाने बदल-बदल कर गुमराह कर रहा था।

पुलिस के अनुसार थाना सिडकुल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 339/2025 में नामजद आरोपी राजेश पुत्र गेंदनलाल निवासी ग्राम करेली थाना सुभाष नगर जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी।

लगातार फरार चल रहे आरोपित की तलाश के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रावली महदूद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले वर्ष से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

Subscribe Now