BREAKING NEWS

logo

ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना


देहरादून। माैसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा एवं बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जनपदों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून में आंशिक से सामान्यतः बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों, विशेषकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा एवं बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले इलाकों में मौसम सामान्यतः शुष्क बना रहेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर बादल विकसित होने से कुछ स्थानों पर हल्की मौसम गतिविधि संभव है, लेकिन चेतावनी जैसी कोई स्थिति नहीं है।

Subscribe Now