विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने एक दुकानदार और उसके कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी, घटना में दुकान संचालक का सिर फट गया। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों की मदद से दोनों घायलों को युवकों के चंगुल से निकाला और दूसरे स्थान पर ले गए।
घटना के दौरान आक्रोशित युवक दुकान में तोड़फोड़ करने लगे, जिन्हें अन्य दुकानदारों ने मुश्किल से शांत कराया। लालकुआं कोतवाली पहुंचे दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। और देर रात तक कोतवाली में ही जमे रहे।
एक पक्ष ने दूसरे पर जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप लगाए, वहीं दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को निराधार बताकर बेवजह मारपीट किए जाने की बात कही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लालकुआं कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हल्द्वानी,। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास सोमवार रात दो दुकानदारों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया।













