डायट बागेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय नवसृजन एलटीएम प्रतियोगिता में डायट बड़कोट उत्तरकाशी को “सर्वश्रेष्ठ कम लागत उत्कृष्ट पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कम लागत में तैयार किए गए आकर्षक, नवाचारी एवं शिक्षण-उपयोगी एलटीएम को निर्णायक मंडल द्वारा अत्यंत सराहा गया।
अंग्रेजी भाषा के एलटीएम की प्रतियोगिता में भी डायट बड़कोट उत्तरकाशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो प्रशिक्षुओं की रचनात्मकता, नवाचार एवं शैक्षिक दक्षता का परिचायक है। गणित विषय में आधारभूत गणितीय संक्रियाओं पर बने कम लागत एलटीएम के प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए निर्णायकों ने कहा कि इस प्रकार के एलटीएम गणित में अमूर्त अवधारणा को मूर्त रूप प्रदान करने के साथ-साथ विषय को रुचिकर भी बनाते हैं । इसी आधार पर इसे राज्य स्तरीय नवसृजन टीएलएम प्रतियोगिता -2026 का सर्वश्रेष्ठ कम लागत उत्कृष्ट पुरस्कार से नावाजा गया।
इस प्रतियोगिता में डायट बड़कोट, उत्तरकाशी से मार्गदर्शक शिक्षक गोपाल सिंह राणा के नेतृत्व में डीएलएड प्रशिक्षु पवनेश सिंह, राहुल रावत, सुरेंद्र, सौरव सिंह एवं रचित सेमवाल ने प्रतिभाग किया। सभी प्रशिक्षुओं ने टीम भावना, रचनात्मक दृष्टिकोण एवं शिक्षण नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस उपलब्धि पर डायट बड़कोट के प्राचार्य संजीव जोशी, डायट पिथौरागढ़ के प्राचार्य भास्करानंद पांडे, डायट बागेश्वर के प्राचार्य चक्षुचषपति अवस्थी एवं डायट बड़कोट के समस्त संकाय सदस्यों द्वारा प्रतिभागी डीएलएड प्रशिक्षुओं को बधाई दी । संस्थान परिवार ने इसे शिक्षण नवाचार एवं गुणवत्ता उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
यह सफलता यह प्रमाणित करती है कि कम लागत में भी प्रभावी, आकर्षक एवं बाल-केंद्रित शिक्षण सामग्री का निर्माण कर शिक्षा को अधिक रोचक, प्रभावशाली एवं नवाचारी बनाया जा सकता है।
राज्य स्तरीय एलटीएम प्रतियोगिता में डायट बड़कोट अब्बल
उत्तरकाशी। राज्य स्तरीय नवसृजन एलटीएम मीट–2026 में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट, उत्तरकाशी के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने एलटीएम (लर्निंग टीचिंग मटेरियल) पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रस्तुतीकरण से संस्थान का गौरव बढ़ाया है।












