प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में आसमान में एक तेज चमक वाला बिंदु अत्यधिक तेज गति से आगे बढ़ रहा था। पीछे धुएं जैसी लंबी और सीधी लाइन भी बन रही थी। आसमान के इस नजारे को कई लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। जो देखते ही देखते वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
घटना के बाद रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि यदि ध्यान से देखा जाए, तो उस रेखा के आगे एक छोटा चमकदार बिंदु भी नजर आता है, जो स्वयं रॉकेट हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे दृश्य रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट मिशन या अंतरिक्ष गतिविधियों के दौरान सामान्य हैं और इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
आसमान में ‘सुपरसोनिक’ चमक देख रामनगर में मचा कौतूहल
रामनगर। रामनगर के आसमान में रविवार को आसमान में अचानक ऐसा नजारा दिखा, जिसने कुछ पल के लिए लोगों को चौंका दिया। यह नजारा था हवा से भी तेज रफ्तार से गुजरती एक चमकदार रोशनी और उसके पीछे बनी धुएं की सीधी लकीर। आसमान में बनी ये छवि लोगों को सुपर सोनिक रॉकेट या मिसाइल की याद दिला गई। कुछ ही सेकेंड का यह नजारा जरा सी देर में चर्चा का विषय बन गई।












