BREAKING NEWS

logo

सामान लेने बाजार गई नाबालिग लापता


उधमसिंहनगर। ग्राम बरा (किच्छा) में सामान लेने बाजार गई एक 17 वर्षीय नाबालिग लापता हो गयी। परिजनों ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

नाबालिग की दादी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ग्राम बरा में रहती है। एक फरवरी सुबह को उसकी 17 वर्षीय पोती बरा बाजार में सामान लेने निकली थी। उसके बाद वह घर वापस नहीं आयी। रिश्तेदारों व आसपास खोजने के बावजूद उसकी जानकारी नहीं मिली है। पीड़िता की तहरीर पर पुलभट्टा पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज की है।

Subscribe Now