प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) हिमांशु बागड़ी ने आज बताया कि किच्छा-सितारगंज वन क्षेत्र के डोला और पुलभट्टा फॉरेस्ट रेंज में अवैध रूप से बनाई गई इन दोनों संरचनाओं को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि नोटिस के बावजूद निर्धारित अवधि में खादिमों की ओर से कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई और मलबा भी वन क्षेत्र से हटा दिया गया।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग और जिला प्रशासन के बीच पूर्व में विचार-विमर्श किया गया था, जिसके बाद विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अब तक 577 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है।
उधम सिंह नगर में वन विभाग ने अवैध बनीं दाे मजारें की ध्वस्त
देहरादून। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में वन विभाग ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित दो मजारों को सोमवार तड़के ध्वस्त कर दिया। विभाग की ओर से कार्रवाई से करीब दो माह पूर्व नोटिस जारी कर संबंधित पक्षों से भूमि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था।







.jpeg)




