मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम जनता को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर नगरपालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री रमेश चंद्र जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में जनसमस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर के खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड एवं हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।












