BREAKING NEWS

logo

पुलिस ने माफिया अनुपम दुबे के भाइयों समेत 6 को गैंगेस्टर में किया न्यायालय में पेश



सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किए 10 लाख रुपये

-दैवीय आपदाओं से प्रभावित गरीब बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के लिए दिया योगदानदेहरादून, 13 फरवरी (हि.स.)। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। यह सहयोग राज्य में पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ आपदा से प्रभावित गरीब और वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका सहायता के उद्देश्य से दिया गया है।वसंत विहार, देहरादून निवासी एवं मूल रूप से जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले ब्रिगेडियर जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर यह चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी के रूप में ब्रिगेडियर जोशी की यह पहल राज्य और समाज के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा अन्य लोगों को भी सेवा और सहयोग के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर ब्रिगेडियर एच.के. जोशी की पुत्री शानू जोशी भी उपस्थित रहीं।

Subscribe Now