प्रभारी निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब पौने 5 बजे देवप्रयाग से तीन किमी आगे सब्जी से लदा वाहन पैराफिट ,कैस बैरियर तोड़ते खाई में गिरकर गंगा में समा गया। वाहन में अमन नेगी (28) पुत्र धीरेन्द्र नेगी ग्राम पलेटी पोस्ट कर्णप्रयाग जिला चमोली व अयान (19) पुत्र गुलशनराज ग्राम रोखेड़ी नजीबाबाद जिला बिजनौर सवार थे। इन दो लाेगाें के नदी में डूबने की आशंका है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, देवप्रयाग पुलिस सहित मुनिकी रेती की गोताखोर टीम सर्च अभियान में जुटी है। दुर्घटना की सूचना पुलिस को उक्त वाहन के साथ चल रहे वाहन चालक अरशद पुत्र इस्लाम पथरी, हरिद्वार ने दी। अरशद ने बताया दुर्घटनाग्रस्त वाहन के सवार नजीबाबाद में गुल्लू ठेकेदार से सब्जी लेकर कर्ण प्रयाग को निकले थे।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर सब्जी से लदा वाहन गंगा में गिरा, दो लापता
देवप्रयाग। उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर चिलांग मोड़ पर तीन धरा होटल के पास नजीबाबाद से कर्णप्रयाग जा रहा सब्जी से भरा वाहन खाई में गिरकर गंगा में समा गया। दुर्घटना में वाहन में सवार दो लोग नदी में डूब गए, जिनकी तलाश में सर्च अभियान शुरू किया गया है।












