logo

उत्तराखंड सचिवालय संघ के चुनाव कराने के निर्देश


देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ के द्विवार्षिक कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन ने गुरुवार को संघ के चुनाव शीघ्र संपन्न कराने के निर्देश जारी किए हैं।

सरकार ने संघ के संविधान के तहत नई कार्यकारिणी के चुनाव कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। इसके लिए सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नामित करने का अनुरोध किया गया है। शासन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अपेक्षा की है कि वे पूर्व वर्षों की भांति चुनाव प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से संपन्न कराएं। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को भी कहा गया है। उक्त संबंध में सचिवालय संघ को भी पत्र प्रेषित कर चुनाव प्रक्रिया के लिए समन्वय स्थापित करने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Subscribe Now