BREAKING NEWS

logo

हल्द्वानी में बर्खास्त टीचर के पास से मिले दो तमंचे


हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार को गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक बर्खास्त टीचर के घर से दो अवैध तमंचे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित एके-47 का कारतूस मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपित मोबिन खान के पास से 315 बोर का तमंचा (दो कारतूस), 12 बोर का तमंचा (चार कारतूस), 7.62 एमएम का एक कारतूस (एके-47 में प्रयुक्त) और 7.65 एमएम के 10 कारतूस बरामद हुए। तलाशी में हथियार अलमारी के ऊपर छिपाकर रखे गए थे। छापेमारी के दौरान उसने आत्महत्या जैसी हरकत करने की भी कोशिश की।

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि आरोपी लंबे समय से हथियार दिखाकर उन्हें धमकाता था। पुलिस ने आरोपित को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को प्रस्तावित सुनवाई से पहले इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति के घर पर छापा मारा।

Subscribe Now