BREAKING NEWS

logo

हल्द्वानी- लालकुआं हाईवे पर सड़क हादसा, एक की मौत


हल्द्वानी। हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार सड़क हादसा हुआ है, जहां बेरीपड़ाव महालक्ष्मी मंदिर के सामने हाईवे पर अनियंत्रित डंपर ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ बैठी युवती गंभीर घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चौमवाल निवासी 30 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नन्द कांडपाल शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहा था। यहीं रास्ते में गांव की युवती नेहा कांडपाल उनसे लिफ्ट लेकर साथ बैठ गई। नेहा अशोक लीलैंड कंपनी में जॉब करती है।

गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डंपर के नीचे जा घुसी। हादसे में कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नेहा के सिर पर गंभीर चोट आई है।

Subscribe Now