logo

महुआडाबरा क्षेत्र में पेयजल संकट से राहत मिलेगी


उधमसिंहनगर। पेयजल संकट से जसपुर विधानसभा के महुआडाबरा क्षेत्र के लोगों को जल्द निजात मिल सकेगी। इसके लिए पेयजल संसाधन विकास व निर्माण निगम डीपीआर तैयार कर रहा है।

करीब 35 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना के बनने से साढ़े ग्यारह से अधिक आबादी को पेयजल संकट से निजात मिलेगा। महुवाड़ाबरा क्षेत्र में अभी तक लोग हैंड पंपों पर पेयजल आपूर्ति के लिए निर्भर हैं। महुवाडाबरा क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल लाइनों को बिछाने की मांग की जा रही थी। ऐसे में अब पेयजल विभाग इस कार्ययोजना पर नवीन बाह्य सामयिक योजना के तहत काम कर रहा है।

गांव में ही ओवरहेड टैंक बनकर लगभग 1800 घरों में सीधे पेयजल लाइनें पहुंचाई जाएगी। एक ओवर हैड टैंक की क्षमता 1400 किलो लीटर होगी। पेयजल निगम के अधिकारियों के मुताबिक जल्द डिजाइन बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

इस क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल लाइनों की मांग की जा रही है। विभाग 35 करोड़ की लागत की डीआरपी बना रहा है। यह योजना वर्ल्ड बैंक की मदद से बनाई जा रही है। - वीके पाल, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम

Subscribe Now