logo

ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार


नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर क्षेत्र में एलपीजी की अवैध रिफिलिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने मौके से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में सिलेंडर एवं उपकरण बरामद किए हैं।

नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं रामनगर के क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में खताड़ी क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी की गई। यहां घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण, तराजू-बाट तथा ज्वलनशील पदार्थ-डीजल बरामद किया गया। मौके से अमन उर्फ भल्ला (26) एवं शहजाद उर्फ शैजी (23) निवासी खताड़ी रामनगर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3ध्7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, धर्मेंद्र कुमार, आरक्षी अमित कुमार, गगन भंडारी, संजय सिंह एवं रेशू शामिल रहे। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा आमजन से ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

Subscribe Now