logo

मुक्तेश्वर क्षेत्र में महिला कॉटेज में लगी आग


नैनीताल। नैनीताल जनपद के मुक्तेश्वर क्षेत्र के रविवार देर रात बड़ी अग्नि दुर्घटना हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च की रात लगभग साढ़े आठ बजे सलियाकोट सुंदरखाल क्षेत्र में स्थित अनीता सूद नाम की महिला के कॉटेज में भयावह आग लग गयी।

प्रारंभ में ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी। लेकिन लकड़ी का बना कॉटेज होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गयी और अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने तक पूरा कॉटेज जलकर नष्ट हो गया। अलबत्ता अग्निशमन कर्मियों ने आग को आसपास के अन्य भवनों तक फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुक्तेश्वर क्षेत्र के सलियाकोट-सुंदरखाल क्षेत्र में स्थित एक कॉटेज में रविवार देर रात्रि लगभग 8.30 बजे धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। प्रारंभ में ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लकड़ी का बना कॉटेज होने के कारण आग तेजी से फैल गयी। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में नैनीताल और भीमताल से फायर यूनिट मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से पानी की बौछार कर आग को चारों ओर से घेरते हुए कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

अग्निशमन विभाग के अनुसार आग अनीता सूद के कॉटेज में लगी थी, जिससे पूरा कॉटेज जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास के अन्य भवनों तक फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

अग्निशमन अभियान में अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन प्रकाश मेर, चालक नानक चंद राणा तथा फायरमैन भूपेंद्र सिंह, किशोर कुमार, विवेक थापा, गौरव कार्की और यादोलाल शामिल रहे।

Subscribe Now