BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 147 करोड़ से अधिक की 40 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास


नैनीताल। मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 147 करोड़ 28 लाख 56 हजार रुपये की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 72 करोड़ 38 लाख की 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड़ 90 लाख 56 हजार की 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से नैनीताल जनपद को विकास की नई गति मिलेगी और राज्य सरकार विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।

लोकार्पित योजनाओं में भवाली के पास शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान का मोटर पुल, राजकीय औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में प्रोद्योगिकी प्रयोगशाला, कोटाबाग महादेवपुरम व झलुवाझाला, बेलपोखरा और बैलपड़ाव में नलकूप, हल्द्वानी के महिला महाविद्यालय में प्रयोगशाला निर्माण, लालकुआं में नलकूपों पर स्टेबलाइजर तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत हरिपुर लच्छी, कालूपुर पोखरिया, जीतपुर रैक्वाल, देवला तल्ला, भवान सिंह नवाड़, बसंतपुर, किशनपुर रैक्वाल, चोरगलिया आमखेड़ा जयराम परमा, हल्दूचौड़ जग्गी, भवानीपुर कृष्णा, पाडलीपुर, भगवानपुर दुर्गापुर और बकुटिया पेयजल योजनाएं सहित पशु चिकित्सालय रामगढ़ भवन के निर्माण कार्य शामिल हैं।

वहीं शिलान्यास की गई योजनाओं में कसियालेख-धारी मोटर मार्ग, रानीबाग-खुटानी, चाफी-पदमपुरी-धानाचुली मार्ग का सुधार, मोतियापाथर-शहरफाटक मार्ग, भेंटी दियारी खोली मोटर मार्ग, पांडे नवाड़ नशा मुक्ति केंद्र की मरम्मत, नवाबी रोड सीवरेज, 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण, काठगोदाम के नारीमन तिराहे से गौलापुल तक सड़क की मरम्मत, देवरामपुर में गौला गेट सुधार, हल्दूचौड़ में गौला रोड का कार्य, चांदनी चौक-घुड़दौड़ मार्ग, पीपल पोखरा में आरसीसी कार्य, हिम्मतपुर बैजनाथ वृंदावन विहार व चांदनी चौक में पीसी निर्माण, गुसाईपुर में सड़क सुधार तथा पनचक्की-चौफुला-कठघरिया नहर कवरिंग के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष योजनांतर्गत सहायता कार्यक्रम के तहत स्वीकृत 154 करोड़ 43 लाख रुपये लागत की हल्द्वानी-काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना का भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विकसित उत्तराखंड बनाने की ओर प्रत्येक क्षेत्र में तीव्रता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है। राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून,जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति, विरासत और पवित्रता से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्या, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी और अन्य उपस्थित रहे।

Subscribe Now