घायलों में टल्ली सेठी निवासी क्रांति देवी और रेखा देवी, रूपा गांव निवासी बछौली देवी, भोपाल अधिकारी निवासी रेवाधर शामिल हैं। क्रांति देवी, रेखा देवी, बछौली देवी और भोपाल अधिकारी को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कार्यक्रम के आयोजक शीलू कुमार ने दावा किया कि उन्होंने एक माह पहले ही जिलाधिकारी, फायर ब्रिगेड और पुलिस को कार्यक्रम की सूचना दे दी थी। उन्होंने इस घटना को लेकर अफवाह फैलाने की बात कही और बताया कि वे स्वयं घायलों से मिलकर आए हैं और सभी लोग ठीक हैं। कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है।
नैनीताल। बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में सोमवार को कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में निशुल्क कंबल लेने के लिए आसपास के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में पुरुष और महिलाएं पहुंचे थे। भीड़ के चलते मिनी स्टेडियम की सुरक्षा दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से छह लोग घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट ले जाया गया।













