BREAKING NEWS

logo

रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बनेगा शिव परिक्रमा पथ, डीपीआर तैयार करने का दिया गया निर्देश


रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बनेगा शिव परिक्रमा पथ, डीपीआर तैयार करने का दिया गया निर्देश 
रांची: राजधानी रांची  प्रसिद्ध  एवं ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर का जल्द विकास किया जाएगा। पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने शिव परिक्रमा पथ के निर्माण का फैसला लिया है। इस बाबत योजना के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश दे दिया गया है। पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव और झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पहाड़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ मृग विहार बनाने की भी योजना है। आपको बता दें कि करीब 350 फीट ऊंची पहाड़ी हिमालय से भी पुरानी है। खोंडालाइट पत्थर से बना यह पहाड़ धरती की उत्पत्ति का इतिहास भी अपने आप में समेटे हुए हैं।  समुद्रतल से करीब 2140 फीट ऊंची इस पहाड़ी का पत्थर अब भुरभुरा हो गया है और इसके संरक्षण की जरूरत है।

Subscribe Now