झुंझुनू। सदर थाना इलाके में सोमवार रात एक पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नरेंद्र सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवक नरेंद्र मीणा निवासी हसासर को रिजाणी गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। पिकअप सड़क किनारे लगी लोहे की तारबंदी तोड़ते हुए खेत में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को झुंझुनू के बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उसे मॉर्च्युरी में रखवाया गया।













