बोरानाडा थाने के एएसआई दमाराम ने बताया कि सोमवार की दोपहर में एक युवक बोरानाडा पाल स्थित एक रेस्टारेंट के सामने से निकल रहा था। तब संभवत : किसी डंपर के चालक ने टक्क र दी। जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई।
एएसआई दमाराम के अनुसार मृतक के हाथ में हेलमेट रखा हुआ था। उसके पहने हुए नहीं था। कपड़ों को चैक करने पर जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान आरंभिक तौर पर रिया बिलाड़ा निवासी चैनाराम पुत्र गिरधारीराम के रूप में हुई है। पूर्ण पहचान के प्रयास जारी है।
हेलमेट हाथ में रखा था : डंपर की टक्कर से सिर के बल गिरा, मौत
जोधपुर,। यातायात पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए हेमलेट पहनने की बार बार हिदायत दे रही है। पुलिस और चालान के डर से लोग पहनते भी है मगर बाद में सूने स्थान या रोड पर हेलमेट को हाथ में रख कर सफर करते है। ऐसे ही एक युवक सोमवार को हादसे का शिकार हो गया। हेलमेट उसके हाथ में था, संभवत: किसी डंपर की टक्कर से नीचे गिरा और सिर फट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आधार कार्ड के जरिए आरंभिक तौर पर की है। शव को एमजीएच अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।












