विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि रोहिचा कला निवासी कमलेश आज सुबह अपनी बाइक से सालावास रेलवे फाटक के पास सडक़ से निकल रहा था। तब सडक़ हादसे में उसकी मौत हो गई। उसकी बाइक स्लीप हुई अथवा किसी वाहन की टक्कर से हादसा हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त किसी अन्य का पता वहां नहीं चला है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से हादसे का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
सालावास रेलवे फाटक के पास सडक़ हादसे में युवक की मौत
जोधपुर। शहर के सालावास क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास साेमवार सुबह सडक़ हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा किसी वाहन के कारण हुआ अथवा उसकी गाड़ी स्लीप हुई इस बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। मौके पर किसी अन्य दुर्घटनाग्रस्त वाहन का पता नहीं चला है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है।












