ओसवाल शिक्षण समिति के सचिव प्रकाश जैन ने बताया कि ये क्वार्टर लम्बे समय से कब्जे में थे और किरायेदारों के खिलाफ हाइकोर्ट में मुकदमा जीता गया था। ये क्वार्टर सालों से कुछ किरायेदारों के कब्जे में थे, जो न तो किराया दे रहे थे और न ही क्वार्टर खाली कर रहे थे।
शुक्रवार को आमीन की मौजूदगी और ओसवाल सिंह सभा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में क्वार्टर को खाली कराया गया। दिलीप कुमार जैन ने बताया कि भैरू बाग के बाहर आठ क्वार्टर बने हुए हैं जिसमें से चार पहले कोर्ट के आदेश से खाली करा दिये गये थे] आज कोर्ट के आदेश के बाद दो क्वार्टर खाली करा दिए गए। बाकी दो क्वार्टर पांच तारीख तक खाली करा दिए जाएंगे जिसके बाद खाली कराए गए क्वॉर्टर के लिए आगे समाज की योजना के अनुसार इन्हें इस्तेमाल में लिया जाएगा इस मौके पर समाज के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें दिलीप कुमार जैन, गौतम सांड, प्रकाश जैन, रमेश धारीवाल, वीरेंद्र भंसाली, मुकेश सांड, अशोक बागरेचा, दिनेश माहेश्वरी, नलिन मेहता और शीतल भंसाली शामिल थे।
राजस्थान हाईकोर्ट : कोर्ट के आदेश के बाद भैरू बाग के बाहर क्वार्टर कराए खाली
जोधपुर। भैरू बाग के बाहर बने श्री ओसवाल सिंह सभा के क्वार्टर को हाइकोर्ट के आदेश के बाद खाली कराया गया।












