थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि साइबर ठगी को लेकर देश भर से आठ शिकायतें मिली थी। जिसमें दो लाख की राशि नितिन प्रजापत के खाते में आने का पता लगा। इस पर पुलिस की टीम ने आरोपित पाल रोड सिसोदिया गार्डन के पास गली नंबर 12 निवासी नितिन प्रजापत पुत्र संपतराम को गिरफ्तार किया। उसने म्यूल एकाउंट खोला और खाते को किराए पर दिया था। देशभर से आठ साइबर ठगी की रकम उसके खाते में आना पता लगा। आरंभिक जांच में सामने आया कि उसके खाते में दो लाख की राशि आई थी।
साइबर क्राइम : म्यूल एकाउंट से खाते में आए दो लाख रूपये
जोधपुर। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने साइबर क्राइम पर अंकुश लगाते हुए म्यूल एकाउंट धारक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खाते में दो लाख के आस पास राशि खाते में ट्रांजेक्शन होना पता लगा है। देश भर से आठ शिकायतें उसके खाते में राशि को लेकर मिली थी। आरोपित को आज कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया गया है।












