जोधपुर। शहर के निकटवर्ती केरू क्षेत्र में शुक्रवार की अलसुबह कांदला से पंजाब की तरफ जा रहा एक केमिकल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से उसमें से निक ले केमिकल से आस पास की झाडिय़ों में आग लग गई, लेकिन बडा हादसा टल गया। हादसे की सूचना पर राजीव गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। दोपहर तक टैंकर को सीधा करवा कर पुलिस थाने लाया गया। पुलिस की तरफ से अग्रिम कार्रवाई जारी है। टैंकर में दवाई में प्रयोग होना केमिकल बताया गया है।
थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि सुबह के समय में सूचना मिली कि केरू हाइवे पर एक केमिकल का टैंकर पलट गया है। इस पर पुलिस थाने के एसआई पिंटू कुमार, एएसआई रामनारायण एवं कांस्टेबल नरपत सिंह आदि वहां पहुंचे। टैंकर से कुछ केमिकल का रिसाव होने से आस पास की झाडिय़ों में हल्की से आग लगी थी जिसे बाद में बुझा दिया गया।
थानाधिकारी ने बताया कि टैंकर का चालक गाड़ी को लेकर कांदला से रवाना होकर पंजाब की तरफ जा रहा था। जोधपुर के केरू हाइवे पर पहुंचने पर चालक भोमाराम को संभवत: नींद की झपकी आई और वह पलट गया। कोई हताहत नहीं हुआ है। टैंकर को सीधा करवा कर थाने में फिलहाल रखवाया गया है। जांच पड़ताल के बाद रवाना कर दिया जाएगा।
कांदला से पंजाब जा रहा केमिकल से भरा टैंकर पलटा, हादसा टला
May 15 2026 9:40AM
2 मिनट का रीड
105941
10











