BREAKING NEWS

logo

अल्ट्राटेक प्लांट में श्रमिक की मौत, 80 फीट ऊंचाई पर फंदे से लटका मिला शव


चित्तौड़गढ़। जिले के शंंभूपुरा थाना क्षेत्र में स्थित अल्ट्राटेक सीमेन्ट प्लांट में बीती रात एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और मजदूर का शव सीढियों में 80 फीट ऊंचाई पर मिला। सूचना के बाद पुलिस ने शव को उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया और फैक्ट्री प्रबन्धन पर लापरवाही के आरोप लगाये। इसके बाद सुबह फैक्ट्री गेट पर धरना प्रदर्शन शुरु हो गया वहीं प्रबन्धन पर हत्या के आरोप लगाये गये।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम अल्ट्राटेक सीमेन्ट में ठेका श्रमिक कन्नौज निवासी नरेन्द्र सुथार के लापता होने की सूचना मिली थी। नरेन्द्र का एक भाई जगदीश भी इसी फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस को श्रमिक के गायब हाेने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने श्रमिक नरेन्द्र सुथार की मोबाइल लोकेशन निकलवाई व मोबाइल की लोकेशन सीमेन्ट फैक्ट्री में ही आ रही थी। इस पर पुलिस ने फैक्ट्री प्रबन्धन से सम्पर्क किया और दूसरे मजदूरों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरु की तभी सामने आया कि अल्ट्राटेक फेक्ट्री के पैकिंग प्लांट परिसर में स्थित साइलो में नरेन्द्र का शव लटका हुआ था। 80 फीट की ऊंचाई पर सीढियों पर शव लटका हुआ होने के बाद उच्चाधिकारियाें को सूचित किया वहीं मौके पर पुलिस की मौजूदगी में वीडियो और फोटोग्राफी करवाई। बाद में शव को चिकित्सालय लाया गया इसी दौरान परिजन भी साथ थे।

बीती रात करीब 10 बजे मृतक का शव चिकित्सालय लाया गया। इस दौरान उनके परिजन और रिश्तेदार भी पहुंच गये और चिकित्सालय में ही धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। इधर सुबह फैक्ट्री गेट पर परिजनों और श्रमिकों ने प्रदर्शन शुरु किया। इस दौरान भदेसर डिप्टी विनोद कुमार, शंभूपुरा थानाधिकारी धर्मराज मीणा और पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

दोपहर तक चले धरना प्रदर्शन के बाद फैक्ट्री प्रबन्धन और पीड़ित परिवार के बीच 20 लाख मुआवजा, एक आश्रित को नौकरी देने और मृतक की पत्नी को पेंशन दिये जाने पर समझौता हुआ। आज दोपहर तक आपसी चर्चा चलती रही। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।

फैक्ट्री गेट पर धरना देने बैठे परिजनों ने प्रबन्धन पर आरोप लगाये वहीं मृतक के भाई गोपाल सुथार ने बताया कि मृतक नरेन्द्र और उसका भाई जगदीश दोनों ही अल्ट्राटेेेेक सीमेन्ट में ही काम करते थे और एक ही बाइक पर आते जाते थे। मृतक नरेन्द्र ठेकेदार के तहत इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। शुक्रवार को नरेन्द्र नहीं आया ताे जगदीश ने काफी फोन किये वहीं माैके पर देखा कि मृतक लटका हुआ और उसके दोनोें पैर सिकड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि उसका किसी से काेई विवाद नहीं था लेकिन उसकी मौत कैसे हुई। इस पर सवाल खड़े हुए है।

Subscribe Now