BREAKING NEWS

logo

पूर्व सैनिक को योनो ऐप डाउनलोड करवा 5.39 लाख की ठगी


जोधपुर। शहर के निकटवर्ती रूपनगर डिगाड़ीकलां गांव में रहने वाले एक पूर्व सैनिक को शातिर ने योनो ऐप डाउन लोड करवाने के बाद उनके दो अलग अलग खातों से 5.39 लाख रूपयों की निकासी कर ली। पीडि़त की तरफ से साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई। अब बनाड़ थाने में केस दर्ज करवाया गया है। उन्होंने अपनी एफडी तुड़वा कर बेटी की शादी के लिए रूपए खाते में रखे थे। पुलिस ने अग्रिम जांच आरंभ की है।

एएसआई बींजाराम ने बताया कि रूपनगर डिगाड़ीकलां निवासी घीसूलाल पुत्र भंवरलाल प्रजापत ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह पूर्व सैनिक है और वर्तमान में हाईकोर्ट में रैक्सो लगे हुए है। 23 अगस्त को उनके मोबाइल पर किसी अंजान शख्स का कॉल और एसबीआई का योनो ऐप डाउनलोड करने का बोला। उसके द्वारा भेज गए लिंक को डाउनलोड कर लिया। 1 सितंबर को उनके दो एसबीआई खातों से अलग अलग किश्त के रूप में 50 हजार, 4.50 लाख फिर 39 हजार रूपए कट गए। शातिर ने ऐप डाउन लोड करवा यह कारस्तानी की। इस बारे में पहले साइबर पोर्टल पर शिकायत दी।

एएसआई बींजाराम ने बताया कि पीडि़त घीसुलाल ने यह रकम अपनी एफडी तुड़वाकर बेटी की शादी के लिए एसबीआई के दो अलग अलग खातों में डाल रखी थी। फिलहाल मामला दर्ज किया गया है, अग्रिम पड़ताल जारी है।

Subscribe Now