BREAKING NEWS

logo

डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, युवक की चाकू से गोदकर हत्या


सवाई माधोपुर। जिले के मानटाउन थाना क्षेत्र में बारात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना बीती रात सीमेंट फैक्ट्री इलाके में हुई।

मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को कोटा से सवाई माधोपुर के सीमेंट फैक्ट्री इलाके में संजय कलोशिया के यहां बारात आई थी। बारात में डीजे पर नाचने को लेकर विशाल (28) पुत्र रघुवीर चंद का कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मारपीट की नौबत आ गई। इसी दौरान युवकों ने विशाल पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन और मौजूद लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल सवाई माधोपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक विशाल कोटा के काली बस्ती, थर्मल चौराहा, शकरपुरा (थाना कुन्हाड़ी क्षेत्र) का रहने वाला था और बारात में शामिल होने सवाई माधोपुर आया था। मृतक के पिता रघुवीर चंद की रिपोर्ट पर मानटाउन थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Subscribe Now