घटना कमला नेहरू नगर के हुडको क्वार्टर चौराहे पर आज दोपहर करीब साढ़ तीन बजे हुई फायरिंग में चांदणा भाखर, शिव कॉलोनी निवासी आकाश राव घायल हो गया। बदमाशों ने उसके पैर पर गोली मारी है। उसे एमडीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले कुछ साल से हुडको क्वार्टर चौराहे पर हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं। चौराहे पर अवैध अतिक्रमण की भरमार है, जिससे आम वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
प्रतापनगर एरिया में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को मारी गोली
जोधपुर। शहर के प्रतापनगर एरिया में आज दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात हो गई। बदमाशों ने सरेराह एक युवक को गोली मारी दी। युवक को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर प्रतापनगर थानाधिकारी भवानी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एडीसीपी (वेस्ट) रोशन मीणा ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। घटनास्थल पर गोली का खोल मिला है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।












