इलेक्ट्रिक वाहन से एनर्जी कॉन्क्लेव पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

इलेक्ट्रिक वाहन से एनर्जी कॉन्क्लेव पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को एक अनूठी पहल करते हुए अपने नियमित काफिले के वाहन को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहन से मुख्यमंत्री कार्यालय से एनर्जी कॉन्क्लेव के लिए मेरियट होटल तक का सफर तय किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के अनुरूप सादगी और किफायत सुनिश्चित करने की शुरूआत मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के साथ की है। इससे पहले वे अपने काफिले में वाहनों की संख्या में कमी कर चुके हैं। अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से भी काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाने, वाहन उपयोग में मितव्ययिता बरतने और पेट्रोल-डीजल की खपत को देखते हुए शासकीय कार्यक्रमों की संख्या में कटौती करने का आह्वान किया गया है।

Subscribe Now